1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. JMM सांसद महुआ माजी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- 18 साल तक सत्ता में रहे, फिर भी कुछ काम नहीं किया

JMM सांसद महुआ माजी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- 18 साल तक सत्ता में रहे, फिर भी कुछ काम नहीं किया

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 17, 2024 05:09 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 05:09 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में 17-18 साल तक सत्ता में रही लेकिन यहां के लोगों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। यही कारण है कि राज्य में भाजपा की स्थिति आज इतनी खराब है।

JMM MP Mahua Maji targeted BJP said remained in power for 18 years still did not do any work- India TV Hindi
JMM सांसद महुआ माजी ने भाजपा पर साधा निशाना Image Source : ANI

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने बयान दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने कहा, झारखंड को बनाने के लिए भाजपा को बहुत समय मिला। 17-18 साल या उससे भी ज्यादा समय तक वो सत्ता में रहे। फिर भी उन्होंने यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। जब डबल इंजन की सरकार थी तो मानव तस्करी बढ़ रही थी। उन्होंने कोयले की रॉयल्टी भी नहीं दी। उन्होंने जो भी जरूरी था वो नहीं किया और इसलिए झारखंड की स्थिति इतनी खराब है। सीएम हेमंत सोरेन के पास इतना कम समय है कि वे इसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं और इसमें बहुत सुधार हुआ है।"

कांग्रेस जेएमएम संग मिलकर लड़ेगी चुनाव

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही अब राजनीतिक दलों के बीच जद्दोजेहद शुरू हो चुकी है। इस बीच हरियाणा में हार झेल चुकी कांग्रेस ने ऐलान किया गया है कि वह झारखंड विधानसभा चनाव में जेएमएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि जेएमएम के साथ सीट बंटवारे को लेकर अंतिम पैसला जल्द ही होने की संभावना है। बता दें कि बीते कुछ ही दिनों पहले जेएमएम नेता व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। 

कांग्रेस कब जारी करेगी लिस्ट?

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के महासचिव और झारखंड के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 19 अक्तूबर को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि साल 2019 की तरह ही कांग्रेस झारखंड में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ चुनाव लडे़गी। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड का दौरा करने वाले हैं। राहुल गांधी इस दौरान एससी, एसटी, ओबीसी समेत समाज एक अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक करने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।