1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में BJP को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी ने बिगाड़ा 'खेल', JMM में शामिल

झारखंड में BJP को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी ने बिगाड़ा 'खेल', JMM में शामिल

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 22, 2024 07:03 am IST,  Updated : Oct 22, 2024 07:29 am IST

झारखंड की सियासत में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी सहित कई बड़े नेताओं ने झामुमो का दामन थाम लिया है। इससे बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।

lois marandi- India TV Hindi
लुईस मरांडी JMM में शामिल Image Source : X- @JMMJHARKHAND

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले भाजपा के तीन पूर्व विधायक लुईस मरांडी, कुणाल सारंगी और लक्ष्मण टुडू व अन्य सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल हो गए। इससे दो दिन पहले तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक के झामुमो में शामिल हो गए थे। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और बहरागोड़ा के विधायक रह चुके सारंगी ने कहा, ‘‘हम झामुमो में शामिल हो गए।’’

लुईस के झामुमो में शामिल होने के तुरंत बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सोरेन ने एक्स पर लिखा, ''हम पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता आदरणीय लुईस मरांडी जी का जेएमएम परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं।''   

2014 में हेमंत सोरेन को हराया था

पूर्व मंत्री और पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी ने 2014 में दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर से हराया था। सोरेन ने 2019 में 13,188 वोटों के अंतर से सीट जीती थी। हालांकि, उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी और बरहेट सीट को बरकरार रखा था। उधर, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं अन्य नेता भी भाजपा को छोड़ कर सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए।

BJP से क्यों नाराजगी?

बता दें कि हाल ही में भाजपा और आजसू ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चर्चा यह भी है कि दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए सुनील सोरेन को लेकर भी नाराजगी थी। सुनील सोरेन के भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के कयास के बाद से ही लुईस मरांडी झामुमो में शामिल होने की संभावना तलाश रही थी।

इसके बाद सोमवार को भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य सरकार की पूर्व मंत्री लुईस ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पार्टी को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि दूसरे दलों से आए नेता भाजपा में हावी हो गए हैं। निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार दल में उपेक्षित हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और झामुमो में शामिल हो गई।

लुईस को कहां से टिकट दे सकती है JMM?

बताया जा रहा है कि JMM झारखंड की जामा विधानसभा सीट से लुईस मरांडी को टिकट दे सकती है। लुईस मरांडी झारखंड की दुमका सीट से तीन दफा चुनाव लड़ चुकी है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें-

झारखंड में सीट बंटवारे पर कांग्रेस का आया बयान, बोली- मंगलवार को तस्वीर हो जाएगी साफ

झारखंड की जामताड़ा सीट से टिकट मिलने के बाद सीता सोरेन की आई प्रतिक्रिया, BJP को लेकर कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।