1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. चुनाव से पहले BJP ने JMM में लगाई बड़ी सेंध, चंपई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने जॉइन की भाजपा

चुनाव से पहले BJP ने JMM में लगाई बड़ी सेंध, चंपई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने जॉइन की भाजपा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 31, 2024 01:15 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 01:54 pm IST

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जेएमएम को बड़ा झटका दिया है। चंपई सोरेन के बाद अब झामुमो से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रम ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

लोबिन हेम्ब्रम ने जॉइन की भाजपा।- India TV Hindi
लोबिन हेम्ब्रम ने जॉइन की भाजपा। Image Source : YOURBABULAL (X)

रांची: हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रम ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन भी मौजूद रहे। बता दें कि लोबिन हेम्ब्रोम को इस साल की शुरुआत में जेएमएम से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। 

गीता कोड़ा भी भाजपा की सदस्य

इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा भी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन के साथ मंच पर मौजूद रहे। बता दें कि उनकी पत्नी गीता कोड़ा भी इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। वहीं झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इसे झामुमो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पहले चंपई सोरेन और अब लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जिससे राज्य में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है।

बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई

इस मौके पर झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बीजेपी जॉइन करने पर लोबिन हेम्ब्रम को बधाई दी है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व विधायक श्री लोबिन हेम्ब्रम जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में निष्ठा व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।'

असम के सीएम ने चंपई को दिया न्यौता

वहीं इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि "कल चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हुए, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे जाकर उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए, इसलिए मैं सुबह आया और उनसे बात की। मैंने चंपई सोरेन को असम में आमंत्रित किया है। उन्हें मां कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भी आमंत्रित किया और मेरे घर पर भोजन करने के लिए भी आमंत्रित किया।''

यह भी पढ़ें- 

6 दिन की बच्ची का मां ने ही घोंटा गला, बैग में शव पैक कर पड़ोसी के छत पर रखा; वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

केदारनाथ में आसमान से गिरा हेलीकॉप्टर, जमीन पर हुआ चकनाचूर; सामने आया खौफनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।