Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरे महेंद्र सिंह धोनी, हर जगह दिखाई देंगे पोस्टर और बैनर, जानें वजह

झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरे महेंद्र सिंह धोनी, हर जगह दिखाई देंगे पोस्टर और बैनर, जानें वजह

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बीजेपी, जेएमएम और कांग्रेस समेत कई दल चुनाव लड़ रहे हैं। सभी दलों ने अपने-अपने उम्मदीवारों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है।

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj
Published : Oct 26, 2024 02:15 pm IST, Updated : Oct 26, 2024 02:15 pm IST
Mahendra Singh Dhoni- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

झारखंड विधानसभा चुनाव में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जलवा दिखाई देगा। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।

निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को अपनी तस्वीर के इस्तेमाल के लिए अपनी सहमति दी है। हम अन्य विवरण के लिए उनके संपर्क में हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए काम करेंगे।'

चुनाव में वोटर्स को जागरूक करने के उद्देश्य से महेंद्र सिंह धोनी व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम के तहत मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। चुनाव आयोग धोनी की लोकप्रियता का लाभ उठाकर लोगों और विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है।

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हैं। 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव में कुल 43 विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग है। दूसरे चरण को वोटिंग 20 नवंबर को है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की कर चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 19 अक्टूबर को 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ गठबंधन में लड़ रही है। बीजेपी 68 सीटों पर, AJSU 10 सीटों, जेडी-यू दो सीटों पर और लोजपा एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement