1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 30 सितंबर तक ही दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 30 सितंबर तक ही दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 29, 2026 11:48 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 11:54 pm IST

झारखंड में वोटर लिस्ट के SIR को लेकर दावा-आपत्ति करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद तारीख बढ़ाने पर फिलहाल विचार नहीं है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

झारखंड में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जरूरी खबर है। वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर दावा या आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद दावा-आपत्ति दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने पर फिलहाल विचार नहीं किया जा रहा है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने मंगलवार को बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग पहले ही इस समयसीमा को दो बार बढ़ा चुका है। अब विभाग का ध्यान मिले हुए कागजी फॉर्म को ऑनलाइन दर्ज करने और उनकी जांच करने पर रहेगा।

30 सितंबर तक जमा होंगे ये फॉर्म

मतदाता फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भी 30 सितंबर तक जमा कर सकते हैं। नए मतदाता का नाम जोड़ने, नाम हटाने या मतदाता सूची में किसी तरह का सुधार कराने के लिए इन फॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है। CEO ने बताया कि नोटिस जारी करने और सत्यापन की अवधि बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है।

सोमवार तक चुनाव कार्यालय को अब तक इतने आवेदन मिले-

  • फॉर्म-6 के 6.32 लाख आवेदन
  • फॉर्म-7 की 11,732 आपत्तियां
  • फॉर्म-8 के 4.27 लाख आवेदन

43.61 लाख नाम हुए कम

चुनाव आयोग ने 5 अगस्त को झारखंड की मसौदा वोटर लिस्ट जारी की थी। SIR शुरू होने से पहले राज्य में करीब 2.64 करोड़ मतदाता थे। मसौदा सूची में यह संख्या घटकर करीब 2.21 करोड़ हो गई। यानी मसौदा सूची में करीब 43.61 लाख नाम कम हुए हैं। नई सूची में करीब 1.12 करोड़ पुरुष, 1.08 करोड़ महिलाएं और 260 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

19 अक्टूबर को आ सकती है अंतिम सूची

पहले दावा-आपत्ति दाखिल करने की तारीख 4 सितंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर 15 सितंबर और फिर 30 सितंबर किया गया। वहीं, अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख अब 19 अक्टूबर रखी गई है।

CEO ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ SIR प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से पात्र मतदाताओं की पहचान करने और उन्हें आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की, ताकि SIR- 2026 प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर के कठुआ से बड़ी खबर, फायरिंग की घटना में CISF के 4 जवानों की मौत

स्कूल में छात्रा से यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ FIR, किसी को नहीं बताने की दी थी धमकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।