1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव जंगल ले जाकर पेड़ से लटकाया, माता-पिता के साथ प्रेमी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव जंगल ले जाकर पेड़ से लटकाया, माता-पिता के साथ प्रेमी गिरफ्तार

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 07, 2026 06:52 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 07:16 am IST

बोकारो में आरती मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवती की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाया था।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी Image Source : REPORTER

झारखंड के बोकारो में युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया गया है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने किया था। पुलिस ने बताया कि बोकारो ज़िले में एक 19 साल के युवक और उसके माता-पिता को उसकी 20 साल की 'गर्लफ्रेंड' का गला घोंटकर हत्या करने और उसकी लाश को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या जैसा दिखाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को जरीडीह पुलिस स्टेशन इलाके के बांचा गांव के तहत छट्टीगोडा में जंगल के पास आरती हेम्ब्रोम का शव एक स्कार्फ से लटका हुआ मिला था। उसकी मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और SDPO बेरमो रविंदर सिंह की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने घटना की जांच शुरू की। 

प्रेमी के घर रहने की जिद कर रही थी युवती

एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि जांच से पता चला कि आरती का मनोज मरांडी (19 वर्ष) के साथ लगभग डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोज कथित तौर पर शादी का वादा करके उसे 2 अगस्त को अपने घर लाया था। उसके माता-पिता, नज़ीर मरांडी (60) और सरस्वती देवी (55) के उसे घर में रखने का विरोध करने पर झगड़ा हुआ। जबकि आरती वहीं रहने की ज़िद कर रही थी। तीनों ने कथित तौर पर 4 अगस्त को आरती का गला घोंट दिया और बाद में उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या जैसा दिखाया जा सके। आरोपियों के घर से आरती का मोबाइल फ़ोन और कपड़े बरामद किए गए। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

तीन पड़ोसियों की कुल्हाड़ी से हत्या

इससे पहले अभी हाल में ही बोकारो में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजू सिंह के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर मानसिक बीमारी से अस्वस्थ है और उसे शराब की लत है। यह घटना नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलिलवा गांव में उस समय हुई, जब आरोपी का पड़ोसी जानकी महतो सुबह अपने खेत जा रहा था। 

 

रिपोर्टः मृत्युंजय, बोकारो

ये भी पढ़ेंः झारखंड में बकरी चोरी के शक में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों की पिटाई से हुई युवक की मौत

65 साल के पिता ने गुस्से में अपने 21 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, हुई दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।