1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंडः साहिबगंज के स्कूल में मिला 6 दिन से लापता महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

झारखंडः साहिबगंज के स्कूल में मिला 6 दिन से लापता महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Oct 24, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 02:56 pm IST

झारखंड के साहिबगंज में एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला पिछले कई दिनों से घर से लापता था। शिकायत के बाद पुलिस ने रेप और हत्या का केस दर्ज किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

साहिबगंजः झारखंड के साहिबगंज जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी, मानसिक रूप से निशक्त महिला का शव एक प्राथमिक विद्यालय की एक कक्षा के अंदर से बरामद किया गया। बरहरवा के उप-अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नितिन खंडेलवाल ने बताया कि शव, बृहस्पतिवार शाम को जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के बांसजोरी स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक अप्रयुक्त कक्षा के अंदर मिला। 

दुष्कर्म के बाद हत्या का केस दर्ज

खंडेलवाल ने कहा, "स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार स्कूल गए और शव बरामद किया। प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि महिला को गला घोंटकर मारा गया है। पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर हमने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से निशक्त थी और लगभग एक महीने पहले पुलिस ने उसे बचाकर उसके रिश्तेदारों को सौंपा था।

खंडेलवाल ने कहा कि वह भटकती हुई मिली थी और हमने उसे बचाकर एक महीने पहले उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया था। हमें बताया गया था कि वह मानसिक रूप से निशक्त थी और परिवार के सदस्यों को बताए बिना घूमने चली जाती थी। परिवार होने के कारण हम उसे महिला आश्रय गृह में नहीं रख सकते थे।

19 अक्टूबर से लापता था महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़िता का भाई बरहेट थाना क्षेत्र के अरगोडी का निवासी है। उसके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला 19 अक्टूबर को घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने मामा के घर खिजुरखाल जा रही है लेकिन वह तब से ही लापता थी। परिवार के सदस्यों को बृहस्पतिवार को ही पता चला कि एक स्कूल की कक्षा में एक महिला का शव मिला है और बाद में उन्होंने उसकी पहचान की।

इनपुट- भाषा  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।