1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. साइको लवर ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, गोली मारने से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर बताई पूरी कहानी

साइको लवर ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, गोली मारने से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर बताई पूरी कहानी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 26, 2025 03:01 pm IST,  Updated : Dec 26, 2025 04:32 pm IST

आरोपी ने गोली मारने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें हत्या और आत्महत्या करने की वजह भी बताई है। इस वीडियो की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

lover- India TV Hindi
मृतक आशिक Image Source : REPORTER INPUT

झारखंड के रांची में एक सनकी आशिक ने पहले गोली मारकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने हत्या और आत्महत्या को अंजाम देने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में उसने अपनी प्रेमिका की हत्या करने और आत्महत्या करने की वजह भी बताई है। 10 मिनट 9 सेकेंड के वीडियो में वह अपनी प्रेमिका पर कई आरोप लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना रांची से 60 किलोमीटर दूर के खलारी में हुई। यहां एक साइको प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी फिर घर जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले प्रेमी ने वीडियो भी बनाया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। घटना खलारी स्थित केडीएह ग्राउंड के नजदीक की है।

केडीएह ग्राउंड के पास गोली मारी

जानकारी के अनुसार, युवक ने सुबह केडीएह ग्राउंड के पास अपनी प्रेमिका को रोका। इस दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके तुरंत बाद युवक ने लड़की पर गोली चला दी। गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय सूत्रों और पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद एक वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

प्रेमी की मौके पर मौत

प्रेमिका को गोली मारने के बाद, युवक मौके से फरार हो गया और सीधे अपने घर पहुंचा वहां उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। सनकी आशिक ने अपने घर के सोफे में बैठकर कनपटी पर गोली मारी थी। पुलिस ने उसकी लाश घर के सोफे से ही बरामद की।

(रांची से मुकेश सिन्हा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'राहुल और प्रियंका दोनों ही प्रधानमंत्री पद के लायक हैं', JMM प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान

बेवजह घर से बाहर न निकलें, पड़ेगी कड़ाके की ठंड; इन 12 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।