1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. रांची: वेटिकन सिटी थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल, विहिप हुआ नाराज, कहा- धर्मांतरण के लिए ऐसा कर रहे

रांची: वेटिकन सिटी थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल, विहिप हुआ नाराज, कहा- धर्मांतरण के लिए ऐसा कर रहे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 26, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 02:48 pm IST

रांची में बने दुर्गा पंडाल में रोमन कैथलिक चर्च की कई तस्वीरें लगाई गई हैं। इसे लेकर बवाल हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया गया है।

Ranchi- India TV Hindi
रांची का पंडाल Image Source : REPORTER INPUT

रांची में ‘वेटिकन सिटी’ थीम वाले एक दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नाराजगी जताई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि ऐसा ‘हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। रातू रोड पर आरआर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल को इटली के वेटिकन सिटी (रोमन कैथोलिक चर्च का वैश्विक केंद्र) की थीम पर बनाया गया है, जिसमें ईसा मसीह की मूर्तियां और क्रॉस के प्रतीक मौजूद हैं।

विहिप ने इसे हिंदू आस्था और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करार देते हुए आयोजकों से तत्काल थीम बदलने की मांग की है। इस पंडाल में चर्च जैसी संरचना है रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब का यह पंडाल 85 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। 

विहिप कर रहा विरोध

आयोजकों ने इसे "वेटिकन सिटी की झलक" के रूप में प्रचारित किया है, लेकिन विहिप के झारखंड-बिहार क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेंद्र साहू ने इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया। उन्होंने कहा,  "माता भगवती किसी चर्च में नहीं, मंदिर में विराजमान होती हैं। इस तरह की थीम बनाकर हिंदू विश्वास और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह झारखंड में धर्मांतरण को बढ़ावा देने की साजिश है।" डॉ. साहू ने आयोजकों से अपील की है कि पंडाल में मां दुर्गा को मंदिर जैसी संरचना में स्थापित किया जाए और सभी विसंगतियों को दूर किया जाए, ताकि हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत न हों।

जेएमएम में शामिल हैं आयोजक

दूसरी और आयोजन समिति ने कहा कि हम भी सनातनी हैं और 2022 में कोलकाता में बने पंडाल के तर्ज पर हमने यह पंडाल बनवाया है। हम सभी धर्म का आदर करते हैं, लेकिन यह थीम पहली बार नहीं बना। यह 2022 में कोलकाता के एक पंडाल में बन चुका है और उसी के तर्ज पर हमने इस पंडाल का निर्माण करवाया है। जाहिर है विक्की यादव से पहले उनके पिता कृष्णा यादव R-R सपोर्टिंग क्लब के कर्ताधर्ता थे और कृष्ण यादव की मौत के बाद विक्की यादव ने यह पद भार संभाला फिलहाल वह झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल है।

विहिप ने जताई नाराजगी

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘वेटिकन सिटी’ थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाने पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘ऐसा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। अगर इस दुर्गा पूजा पंडाल की आयोजन समिति धर्मनिरपेक्षता में इतनी ही रुचि रखती है, तो मैं उनसे रांची में गिरजाघरों या मदरसों द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में किसी हिंदू देवी-देवता की तस्वीर लगाने को कहूंगा।’’ उन्होंने दावा किया कि पूजा पंडाल के प्रवेश द्वार पर ईसाई धर्म के धार्मिक प्रतीक रखे गए हैं और उसके अंदर मदर मैरी और अन्य ईसाई पात्रों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। बंसल ने कहा, ‘‘विहिप की झारखंड इकाई जल्द ही इस बारे में कोई कड़ा फैसला लेगी। हम आयोजकों से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और पंडाल से ईसाई प्रतीकों और तस्वीरों को हटाने की अपील करते हैं।’’

(रांची से मुकेश सिन्हा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

महिला की पिटाई का ये Video दिल दहला देगा, साड़ी की दुकान पर हुआ हंगामा

'I Love Mohammad' के मंच से CM योगी को खुलेआम धमकी, मौलवी ने कहा- 'यहीं दफना देंगे'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।