1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, जिस सरकार ने 5 साल कुछ नहीं किया अब वे खोखली घोषणाएं कर रहे

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, जिस सरकार ने 5 साल कुछ नहीं किया अब वे खोखली घोषणाएं कर रहे

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 08, 2024 04:53 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 05:01 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में अपनी विजय पताका फहराने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच केद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान Image Source : PTI(FILE)

रांची: इस वर्ष के आखिरी में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का आयोजन होना है। ऐसे में चुनावी रण में बेहद कम समय ही शेष बचा है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर शोर से तैयारियों में लीन हैं। इस झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का एक बयान सामने आया है। 

केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "चुनाव अब नजदीक है और जिस सरकार ने पांच साल कुछ नहीं किया अब वे खोखली घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने पांच साल कोई नौकरी नहीं दी, पेपर लीक जैसी घटनाएं हुईं और राज्य सरकार अब घोषणाएं कर रही हैं। सिपाही की भर्ती निकाली गई... फिजिकल टेस्ट नहीं पूरा हो पाया, ऐसे मौसम में भर्ती हुई जो जानलेवा साबित हुआ। और इस कारण से 16 नौजवानों की जिंदगी चली गई, वे दुनिया छोड़ गए, यह हादसा नहीं हत्या है।"

'हम झारखंड में 6 परिवर्तन यात्राएं निकालेंगे'

वहीं, केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, "हम झारखंड में 6 परिवर्तन यात्राएं निकालेंगे। हमारे स्थानीय प्रमुख नेताओं के साथ-साथ वरिष्ठ नेता भी इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री 15 (सितंबर) को झारखंड के जमशेदपुर का दौरा करेंगे। वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ ही प्रधानमंत्री झारखंड के 1,13,195 गरीब लोगों के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जमा करेंगे"

उन्होंने कहा, "झारखंड को कुशासन से मुक्त करने का एक ही कार्यक्रम है। चुनाव आते देख 5 लाख नौकरी का वादा करने वाले सीएम हेमंत सोरेन को पता चल गया कि वे इसे पूरा नहीं कर सकते, इसलिए अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर दौड़ाया गया और उनमें से 12 की जान चली गई। कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। यह दुर्घटना नहीं है, ये हत्याएं हैं जो वोट के लालच में की गई हैं और झारखंड के युवा सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।"

ये भी पढ़ें- आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं दीपिका पादुकोण?

Indian Navy में निकली सेलर भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? क्या है प्रोसेस; जानें
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।