1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. जम गया झारखंड! रांची समेत कई जिलों में 'शीत लहर' का येलो अलर्ट, कांके में पारा 2.5 डिग्री तक गिरा

जम गया झारखंड! रांची समेत कई जिलों में 'शीत लहर' का येलो अलर्ट, कांके में पारा 2.5 डिग्री तक गिरा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 29, 2025 09:51 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 09:53 pm IST

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मंगलवार सुबह तक भीषण ठंड का प्रकोप रहने का अनुमान है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित केंद्र ने सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड के प्रमुख जिलों- लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मंगलवार सुबह तक भीषण ठंड का प्रकोप रहने का अनुमान है।

इसके अलावा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में घने कोहरे के साथ-साथ 'शीत दिवस' की चेतावनी दी गई है। वहीं, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कांके बना 'कोल्ड स्पॉट'

रांची का पास स्थित कांके इलाका इस समय राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है-

  1. लोहरदगा: 3.7 डिग्री सेल्सियस
  2. खूंटी: 4.0 डिग्री सेल्सियस
  3. डाल्टनगंज: 6.1 डिग्री सेल्सियस
  4. रांची: 6.2 डिग्री सेल्सियस

कोहरे के कारण दृश्यता पर असर

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रह सकती है। अनुमान के मुताबिक, कई जिलों में दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर के बीच रह जाएगी, जिससे सड़क और रेल यातायात पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। 31 दिसंबर की सुबह तक इसी तरह का घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

क्यों गिर रहा है पारा?

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन्हीं बर्फीली हवाओं के कारण पूरे राज्य में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष रूप से सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, पर्याप्त ऊनी कपड़े पहनने और कोहरे के दौरान ड्राइविंग करते समय फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें-

शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर का सिम कार्ड चोरी, जालसाज ने खुद को बताया गवर्नमेंट सर्वेंट; जानिए पूरा मामला

माता-पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, जंगल में रात भर उनके जागने का इंतजार करता रहा मासूम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।