1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, अब जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, अब जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 26, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 03:04 pm IST

एक मरीज ने सदर अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरीज पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल में उपचाराधीन था और उसका इलाज चल रहा था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को एक अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। एक 40 वर्षीय मरीज की कथित तौर पर अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रधान होनहागा के रूप में हुई है। प्रधान होनहागा पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल में उपचाराधीन था और उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "यह घटना रविवार की सुबह करीब 3:00 बजे हुई, जब प्रधान होनहागा कथित तौर पर अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गए।" घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

एक अन्य खबर में, झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को एक अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जपला-छतरपुर मार्ग को लगभग पांच घंटे तक जाम रखा। अधिकारियों ने बताया कि मृत महिला की पहचान बिहार के रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी कलावती देवी (50) के रूप में हुई है। 

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने कहा, "महिला की मौत से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जपला-छतरपुर मार्ग जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।" 

सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले महिला का हुसैनाबाद स्थित 'आर्यन अस्पताल' में ऑपरेशन हुआ था। बाद में उसकी हालत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए रांची भेज दिया गया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उपचार में लापरवाही का पता चलने पर निजी अस्पताल को पहले ही सील कर दिया गया था। श्रीवास्तव ने दावा किया कि पिछले एक हफ्ते में हुसैनाबाद में निजी अस्पतालों में लापरवाही के कारण दो मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं। इस बीच, हुसैनाबाद के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पंकज कुमार ने मृतका के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को 20,000 रुपये का चेक सौंपा।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आग की लपटों में घिरी डबल डेकर एसी स्लीपर बस, बड़ा हादसा होते-होते टला; देखें VIDEO

नेताओं ने आने में किया लेट, तो माथे पर कुर्सी उठाकर निकल गईं महिलाएं; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।