1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. शराब पार्टी के दौरान हुई बहस, तो एक दोस्त ने दूसरे की गोली मारकर की हत्या

शराब पार्टी के दौरान हुई बहस, तो एक दोस्त ने दूसरे की गोली मारकर की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 10, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 02:30 pm IST

जमशेदपुर में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने सलिल दास और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

झारखंड के जमशेदपुर शहर के बर्मामांइस थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही एक युवक शुभम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। वारदात मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने बुधवार को युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मारे गए युवक के परिजनों को बुधवार सुबह वारदात की जानकारी मिली। शुभम के भाई अनिल कुमार सिंह ने बर्मामाइंस निवासी सलिल दास और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

पुलिस कॉल से मिली जानकारी

अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार तड़के बर्मामाइंस पुलिस ने फोन कर बुलाया और तस्वीर दिखाई। तस्वीर की शिनाख्त करने के बाद बताया गया कि शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है  शुभम जिस कंपनी में काम करता था, वहां ड्यूटी खत्म होने के बाद रात 10 बजे घर लौटता था। मंगलवार की देर रात तक वह नहीं आया, तो उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस के कॉल के बाद घटना का पता चला। पुलिस को जानकारी मिली है कि शुभम और उसके दोस्त सलिल दास एवं अन्य एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान शुभम का सलिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

युवक के सिर में मारी गोली

इस दौरान सलिल ने पिस्टल से शुभम के सिर में गोली मार दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह सिटी एसपी ऋषव गर्ग सहित पुलिस के कई अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत इकट्ठा किए हैं। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।