1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AIIMS PG Admit Card 2020: जनवरी सेशन के लिए ऐडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

AIIMS PG Admit Card 2020: जनवरी सेशन के लिए ऐडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2019 03:24 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 03:24 pm IST

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, AIIMS ने जनवरी सेशन के लिए होने वाले पीजी प्रोग्राम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

AIIMS PG admit card 2019- India TV Hindi
AIIMS PG admit card 2019

AIIMS PG Admit Card 2020 Download: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, AIIMS ने जनवरी सेशन के लिए होने वाले पीजी प्रोग्राम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एम्स पीजी कोर्स परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, AIIMS की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं का आयोजन 17 नवंबर 2019 को किया जाएगा. एम्स ने एमडी, एमएस, एमसीएच, डीएम, एमडीएस जनवरी सेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके बाद परीक्षा का परिणाम 22 नवंबर 2019 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि एम्स जनवरी सेशन पीजी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड को साथ ले जाना जरूरी है। उम्मीदवार फिलहाल एम्स पीजी एडमिट कार्ड को एम्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

How To Download AIIMS PG Courses: एम्स पीजी कोर्स एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ही Academic सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर की मदद से लॉग इन कर सकते हैं।
  4. सभी डीटेल्स भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  5. एम्स पीजी कोर्स एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा।
  6. उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक एम्स पीजी लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को MD,MS,MDS परीक्षाओं को पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में एक पेपर अंग्रेजी का भी होगा, जिसमें 200 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन