1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CTET 2018: CBSE ने सीटीईटी 2018 के लिए ctet.nic.in पर जारी किया नोटिफिकेशन

CTET 2018: CBSE ने सीटीईटी 2018 के लिए ctet.nic.in पर जारी किया नोटिफिकेशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2018 10:30 am IST,  Updated : Jun 13, 2018 10:30 am IST

सीबीएसई ने कहा है ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 22 जून से होगी और 7 जुलाई तक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार 21 जुलाई शाम 3:30 बजे से पहले फीस भर सकते हैं।

CBSE realeases CTET 2018 notification ctet.nic.in- India TV Hindi
CTET 2018: CBSE ने सीटीईटी 2018 के लिए ctet.nic.in पर जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली: कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए CBSE ने अपने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 सितंबर को देश के 92 शहरों में आयोजित की जाएगी।

वहीं सीबीएसई ने कहा है ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 22 जून से होगी और 7 जुलाई तक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार 21 जुलाई शाम 3:30 बजे से पहले फीस भर सकते हैं।

जो उम्मीदवार इस साल CTET की परीक्षा देने वाले हैं वह इस परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी जैसे सेलेबस, योग्यता, फीस, परीक्षा केंद्र और जरूरी तारीख के बारे में पूरा ब्योरा 12 जून से आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in से ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन