1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. GATE 2020 Admit Card: गेट 2020 एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड

GATE 2020 Admit Card: गेट 2020 एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2020 11:17 am IST,  Updated : Jan 26, 2020 06:31 am IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, IIT दिल्ली, आज यानि 3 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर गेट 2020 एडमिट कार्ड (GATE 2020 Admit Card) जारी कर देगा।

GATE 2020 Admit Card- India TV Hindi
GATE 2020 Admit Card

GATE 2020 admit card: इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, IIT दिल्‍ली, आज यानि 3 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर गेट 2020 एडमिट कार्ड (GATE 2020 Admit Card) जारी कर देगा। जो छात्र ग्रेजुएट एप्‍टीट्यूड टेस्‍ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) परीक्षा में उपस्थित होने वाले है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड  डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होने जा रही है और 9 फरवरी 2020 तक चलेगी।

GATE 2020 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाएं

  2. 'GATE 2020 एडमिट कार्ड' के लिंक पर क्लिक करें

  3.  पोर्टल पर लॉगिन करें

  4.  आपका GATE प्रवेश पत्र 2020 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

  5.  अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होते ही GATE एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध होगा।

GATE 2020 की परीक्षा

GATE 2020 को कंप्यूटर आधारित मोड में 1, 2, 8 और 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा दो स्लॉट में आयोजित की जाएगी - पहला सुबह 9: 30 बजे से 12: 30 बजे तक, दूसरा 2:30 से 5: 30 बजे तक।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन