1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HSSC Clerk Admit Card 2019: इस दिन जारी होंगे एचएसएससी क्लर्क के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

HSSC Clerk Admit Card 2019: इस दिन जारी होंगे एचएसएससी क्लर्क के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 04:44 pm IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी में क्लर्क के पदों पर होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड की तारीख की घोषणा कर दी है।

hssc clerk admit card 2019- India TV Hindi
hssc clerk admit card 2019

 

HSSC Clerk Admit Card 2019: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी में क्लर्क के पदों पर होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड की तारीख की घोषणा कर दी है। एचएसएससी द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड 14 सितंबर 2019 को जारी किया जाएगा। इस एडमिट कार्ड को उम्मीदवार एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने जून 2019 के महीने में ग्रुप सी में 4858 क्लर्क पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें क्लर्क परीक्षा और एडमिट कार्ड के बारे में वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

इन पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) परीक्षा को ऑनलाइन (CBT) या OMR के आधार पर आयोजित करेगा। यह परीक्षा 90 अंकों की होगी, जिसमें पहले भाग में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी हैं. इसके बाद दूसरे भाग में हरियाणा करंट के मामले, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि से संबंधिक सवाल पूछे जाएंगे।

एचएसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट यानी www.hssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • हरियाणा क्लर्क एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन