1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HSSC Instructor Admit Card 2019: आज जारी होंगे एचएसएससी इंस्ट्रक्टर परीक्षा के ऐडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

HSSC Instructor Admit Card 2019: आज जारी होंगे एचएसएससी इंस्ट्रक्टर परीक्षा के ऐडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2019 12:54 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 03:46 pm IST

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के ऐडमिट कार्ड आज जारी करेगा।

HSSC Instructor Admit Card 2019- India TV Hindi
HSSC Instructor Admit Card 2019

HSSC Instructor 2019 Admit Card: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के ऐडमिट कार्ड आज जारी  हो सकते हैं।  ऐडमिट कार्ड  एचएसएससी की ऑफिशल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर  डाउनलोड कर सकते है। इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर 2019 से हो रहा है। 

यह कंप्यूटर आधारित पेपर होगा। 23 नवंबर को एचएसएससी ने एक नोटिस जारी कर इस परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया था। इस नोटिस में पेपर और तारीख के अलावा शिफ्ट की जानकारी भी दी गई है जबकि एग्जाम सेंटर की जानकारी ऐडमिट कार्ड पर दी जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आपको लगातार एचएसएससी की वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें 

  1. एचएसएससी की ऑफिशल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं
  2. अब यहां ऐडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
  3. क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी
  4. अब यहां मांगी गई डीटेल्स डालें और सबमिट करें
  5. -सबमिट करते ही आपका ऐडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  6. अब इसका एक प्रिंट निकाल लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन