1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Maharashtra HSC-SSC Exam 2020: बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Maharashtra HSC-SSC Exam 2020: बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल हुआ जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2019 12:03 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 12:03 pm IST

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन ने मंगलवार को HSC और SSC परीक्षा 2020 के लिए टाइमटेबल रिलीज कर दिया है।

Maharashtra HSC SSC Exam Timetable 2020- India TV Hindi
Maharashtra HSC SSC Exam Timetable 2020

Maharashtra HSC, SSC Exam 2020 Time Table Released: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन ने मंगलवार को HSC और SSC परीक्षा 2020 के लिए टाइमटेबल रिलीज कर दिया है। जिसके मुताबिक HSC परीक्षा की शुरूआत 18 फरवरी से होगी और 18 मार्च को अंतिम पेपर होगा। वहीं SSC के लिए परीक्षा 03 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च को खत्म हो जाएंगी।

जो स्टूडेंट्स HSC और SSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या अगले साल महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइमटेबल जाकर चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mahahsscboard.maharashtra.gov.in है जहां पर बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल जारी किया गया है।

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना टाइमटेबल चेक कर सकते हैं और अगर कोई आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो उसके लिए छात्रों के पास 15 दिनों का समय है। वहीं SSC की इंटरनल परीक्षा, प्रेक्टिकल के शेड्यूल और मौखिक परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी समय से दे दी जाएगी।

गौरतलब है कि हर साल महाराष्ट्र में 13 लाख से भी ज्यादा छात्र HSC परीक्षा में बैठते हैं जबकि SSC में हर साल 17 साल से ज्यादा छात्र परीक्षा देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन