1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MHT CET 2020 परीक्षा से जुड़ी फर्जी खबरों को लेकर नोटिस जारी, अफवाहों पर न दें ध्यान

MHT CET 2020 परीक्षा से जुड़ी फर्जी खबरों को लेकर नोटिस जारी, अफवाहों पर न दें ध्यान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 03:21 pm IST,  Updated : May 01, 2020 03:39 pm IST

कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 14 अप्रैल तक पहले चरण में लॉकडाउन किया गया था जिसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है।

CTET 2020 Delhi latest news- India TV Hindi
mht cet 2020 fake notice

MHT CET: कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 14 अप्रैल तक पहले चरण में लॉकडाउन किया गया था जिसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और शैक्षिक संस्थान बंद हैं। स्कूली परीक्षाओं समेत सभी प्रवेश परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई मेन, नीट, यूपीएससी के कुछ एग्जाम्स आदि को स्थगित कर दिया गया है इसी क्रम में स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने MAH MCA CET 2020 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसलिए अभिभावक और छात्र किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट नोटिस जारी किया गया है कि स्टूडेंट्स परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखें। अन्य किसी पर भी भरोसा न करें। आपको बता दें कि यह स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र MAH MBA/MMS CET 2020 परीक्षा  14 और 15 मार्च को आयोजित की गई थी। यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन