1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NABARD Admit Card 2020:ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NABARD Admit Card 2020:ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2020 06:35 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 06:35 pm IST

नैशनल बैंक फॉर अग्रीकल्चर ऐंड रूरल डिवेलपमेंट (नाबार्ड) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया है

nabard admit card 2020 released- India TV Hindi
nabard admit card 2020 released

NABARD Admit Card 2020: नैशनल बैंक फॉर अग्रीकल्चर ऐंड रूरल डिवेलपमेंट (नाबार्ड) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों  ने नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर ऐडमिट कार्ड 25 जनवरी से 4 फरवरी, 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक, इस पद के लिए 4 फरवरी 2020 को प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसे हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पूछा जाएगा। यह प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित किया जाएगा। इन परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी, जनरल और न्यूमेरिकल प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें ऐडमिट कार्ड

  • सबसे पहले नाबार्ड की ऑफिशल वेबसाइट nabard.org पर जाएं
  • होमपेज पर NABARD Office Attendant Admit Card 2020 का लिंक उपलब्ध होगा, उस पर क्लिक करें
  • नया पेज खुल जाएगा जहां आपको लॉगिन करना होगा
  • NABARD Office Attendant Admit Card 2020 स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा
  • NABARD Office Attendant Admit Card 2020 को डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन