1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. PSPCL Admit Card 2019: पीएसपीसीएल जेई और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड हए जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

PSPCL Admit Card 2019: पीएसपीसीएल जेई और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड हए जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2019 06:43 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 06:43 pm IST

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पीएसपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर, लोवर डिविजन क्लर्क और अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

PSPCL Admit Card 2019- India TV Hindi
PSPCL Admit Card 2019

Punjab PSPCL Admit Card 2019: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पीएसपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर, लोवर डिविजन क्लर्क और अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीजवारों ने  परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे उम्मीदवार, पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीएसपीसीएल भर्ती परीक्षाएं 18 दिसंबर 2019 से 4 जनवरी 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 दिसंबर  और 19 दिसंबर को ही डाउनलोड कर सकते हैं।

 ऐसे करें डाउनलोड-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं

  2. वेबसाइट के होम पेज पर नीचे की तरफ Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।

  3.  एक नया पेज ओपन होगा.

  4. इस पेज पर download admit cards for online examination against CRA 293/19 & 294/19 के लिंक पर क्लिक करें।

  5.  फिर एक नया पेज ओपन होगा.

  6. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।

  7. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  8. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकलवा कर संभाल कर रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन