1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RRB NTPC 2019: जानिए कब जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 एडमिट कार्ड, यहां करें चेक

RRB NTPC 2019: जानिए कब जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 एडमिट कार्ड, यहां करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2019 11:18 am IST,  Updated : Nov 20, 2019 11:18 am IST

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी कर सकता है।

RRB NTPC 2019 exam date admit card- India TV Hindi
RRB NTPC 2019 exam date admit card

RRB NTPC 2019 Exam Date: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी कर सकता है। आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा स्टेप्स रेलवे की मुख्य वेबसाइट पर रीजनल वेबसाइट पर दिया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो एडमिट कार्ड किसी भी हालत में डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि परीक्षा के समय एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी। जो अभ्यर्थी आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा में एडमिट कार्ड नहीं ले जाएगा उसके परीक्षा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आरआरबी एऩटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बता दें कि आरआरबी एससी-एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को यात्रा पास भी उपलब्ध कराता है. ताकि वो एग्जाम में बिना किसी खर्च के जा सकें। इसलिए यात्रा पास के मानको को तय करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाये।

आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भारतीय रेलवे कुल 35 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां करेगा। ये नियुक्तियां भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन्स में की जाएगी। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2 और स्किल टेस्ट के बाद किया जाएगा. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड : RRB NTPC 2019 Exam admit card how to Download

  1. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
  2. आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  4. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  5. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

RRB