1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC CGL Tier 2 Admit Card 2018: एसएससी वेस्टर्न रीजन सीजीएल 2018 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2018: एसएससी वेस्टर्न रीजन सीजीएल 2018 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 05:04 pm IST

SSC CGL टीयर 2 एडमिट कार्ड 2018 पश्चिमी क्षेत्र के लिए जारी किया कर गया है।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2018 released- India TV Hindi
SSC CGL Tier 2 Admit Card 2018 released

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2018: SSC CGL टीयर 2 एडमिट कार्ड 2018 पश्चिमी क्षेत्र के लिए जारी किया कर गया है। एडमिट कार्ड स्टाफ सलेक्शन कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.sscwr.net के माध्यम से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मध्य क्षेत्र के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग अन्य क्षेत्रों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। SSC CGL टियर 2 परीक्षा 2018 11 सितंबर 2019 से 14 सितंबर 2019 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर या रजिस्टर्ड आईडी नंबर की आवश्यकता होगी।

एसएससी सीजीएल टीयर 2 एडमिट कार्ड 2018 कैसे चेक करें: How To Download SSC CGL Tier 2 Admit Card 2018

  • उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए हुए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद पेज पर पश्चिमी क्षेत्र लिंक का चयन करें।
  • अब एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2018 लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर/ रजिस्टर्ड नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सहेज कर रखें।

एसएससी सरकार में विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर अधिक विवरण देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन