1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC JHT SHT: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

SSC JHT SHT: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2019 11:07 am IST,  Updated : Nov 20, 2019 11:07 am IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर (JHT), जूनियर ट्रांस्लेटर, सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर (SHT) के पदों के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

SSC JHT SHT Admit Card 2019 Released- India TV Hindi
SSC JHT SHT Admit Card 2019 Released

SSC JHT SHT Admit Card 2019 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर (JHT), जूनियर ट्रांस्लेटर, सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर (SHT) के पदों के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएससी की ओर से ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा। ऐसे में आवेदन कर चुके जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो एसएससी ट्रांस्लेटर परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा दूसरा पेपर बाद में आयोजित होगा। पहले पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा और इसके 100 अंक होंगे। पहले पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी और यह पेपर दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा पेपर डिस्क्रिप्टिव होगा और यह 200 अंकों का होगा. एसएससी की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC JHT SHT Admit Card 2019: एसएससी ट्रांस्लेटर एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc-cr.org पर जायें।
  2. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
  4. एसएससी हिंदी ट्रांस्लेटर एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा।
  5. उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC