1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC Net Final Result: जल्द जारी होंगे यूजीसी नेट के फाइनल रिजल्ट्स, यहां से करें चेक

UGC Net Final Result: जल्द जारी होंगे यूजीसी नेट के फाइनल रिजल्ट्स, यहां से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Dec 26, 2019 12:45 pm IST

नैशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।

UGC Net Final Answer Key- India TV Hindi
UGC Net Final Answer Key Image Source :

UGC NET Final Answer Key 2019: जो उम्मीदवार UGC NET Result का इंतजार कर रहे हैं। वे जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे देख पाएंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक एनटीए 31 दिसंबर तक यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वे परीक्षा के नतीजे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने नतीजे देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करनी होगी। बता दें की नैशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आंसर की को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की को पीडीएफ फॉर्मेट मे वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इस पीडीएफ में हर विषय की फाइनल आंसर-की है. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 2 से 6 दिसंबर तक नेट की परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा 219 शहरों के 700 केंद्रों पर हुई थी. इस परीक्षा को 81 विषयों के लिए आयोजित किया गया था और परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

UGC NET Final Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

  1.  सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in  पर जाएं।
  2.  यहां दी गई UGC NET Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब फाइनल आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  4.  अब इसे डाउनलोड करें और फाइनल आंसर-की के पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन