1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP Police Constable: यूपी पुलिस कांस्टेबल के DV/PST के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable: यूपी पुलिस कांस्टेबल के DV/PST के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 05:23 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रोमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफेकशन के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

UP Police Constable Admit Card 2019- India TV Hindi
UP Police Constable Admit Card 2019

UP Police Constable Admit Card 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रोमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफेकशन के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने  लिखित परीक्षा क्वालिफाई कर ली है, वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रोमोशन बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए एग्जाम 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट और डीवी टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रोमोशन बोर्ड (UPPRPB) द्वारा इस भर्ती के जरिए कुल 49568 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 18028 पदों पर नियुक्तियां पीएसी में की जाएंगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

 ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
  • विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें
  • यूपी पुलिस पीईटी और डीवी एग्जाम एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन