1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPPSC BEO 2020 Admit Card: ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का ऐडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC BEO 2020 Admit Card: ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का ऐडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 01:07 pm IST

जिन उम्मीदवारों को UPPSC BEO के ऐडमिट कार्ड जारी होने का इतंजार है, उनके लिए अच्छी खबर है।

uppsc beo 2020 admit card- India TV Hindi
uppsc beo 2020 admit card

UPPSC BEO 2020 Admit Card: जिन उम्मीदवारों को UPPSC BEO के ऐडमिट कार्ड जारी होने का इतंजार है, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा बीईओ पदों पर भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए ऐडमिट कार्ड की जरुरत पड़ेगी। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

UPPSC BEO 2020 ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। 
  2. यहां होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी निजी जानकारी फीड करना होगी।
  4. सबमिट करने के बाद UPPSC BEO 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। 
  5. इस एडमिट कार्ड की एक प्रति का प्रिंट आउट लेकर रख लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन