1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC CDS II Admit Card 2019: यूपीएससी सीडीएस II के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें चेक

UPSC CDS II Admit Card 2019: यूपीएससी सीडीएस II के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2019 10:52 am IST,  Updated : Aug 20, 2019 10:52 am IST

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सीडीएस (CDS) II परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

upsc cds 11 admit card 2019- India TV Hindi
upsc cds 11 admit card 2019

UPSC CDS II Admit Card 2019 Released: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सीडीएस (CDS) II परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूपीएससी (UPSC) सीडीएस (CDS) II एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर एडमिट कार्ड 8 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। यूपीएससी (UPSC) सीडीएस (CDS) II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

यूपीएससी (UPSC) सीडीएस (CDS) II के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन स्टेज-1, स्टेज-2 और ग्रुप डिस्कशन, मनोविज्ञान टेस्ट के बाद किया जाएगा. स्टेज-2 की परीक्षा कुल 4 दिनों तक आयोजित की जाती है। सीडीएस (CDS) II के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां इंडियन मिलिट्री अकादमी, इंडियन नवल अकादमी और एयर फोर्स अकादमी में की जाती है. सीडीएस (CDS) II की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में होती है।

यूपीएससी सीडीएस II एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड : UPSC CDS II Admit Card 2019 Steps to download

  • यूपीएससी सीडीएस II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीडीएस II एडमिट कार्ड लिंक पर क्लि करें।
  • अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  • यूपीएससी सीडीएस II एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  • यूपीएससी सीडीएस II एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि परीक्षा में इसकी जरूरत पडेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन