1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC EPFO Exam: संघ लोक सेवा आयोग ने ईओ/ एओ परीक्षा की स्थगित,पढ़ें डिटेल्स

UPSC EPFO Exam: संघ लोक सेवा आयोग ने ईओ/ एओ परीक्षा की स्थगित,पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 04:09 pm IST

कोरोनावायरस के चलते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भले ही एक दिन पहले स्थगित की गई परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया हो, पर आयोग ने इस परिवर्तन के कारण साल के अंत में होने वाली अपनी एक बड़ी परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

upsc epfo exam 2020 postponed see details- India TV Hindi
upsc epfo exam 2020 postponed see details Image Source : FILE

UPSC EPFO 2020 Exam: कोरोनावायरस के चलते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भले ही एक दिन पहले स्थगित की गई परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया हो, पर आयोग ने इस परिवर्तन के कारण साल के अंत में होने वाली अपनी एक बड़ी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि UPSC ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी - ईओ (Enforcement Officer - EO) और लेखा अधिकारी - एओ (Account Officer - AO) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

आयोग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 04 अक्टूबर, 2020 को ईपीएफओ के ईओ/एओ पदों के लिए निर्धारित भर्ती परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है। परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। ऐसे में परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर नजर बनाए रखें।

बता दें यूपीएससी ने शुक्रवार को सिविल सेवा समेत तमाम स्थगित परीक्षाओं और आगामी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया। यूपीएससी के नए शेड्यूल के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 अब 4 अक्टूबर को आयोजित होगी। वहीं, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष इंटरव्यू 20 जुलाई से शुरू होंगे। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 8 जनवरी 2021 को होगा। नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जारी किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन