1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSSSC calendar 2019: 28 जुलाई से शुरू होंगी यूपीएसएसएससी की भर्ती परीक्षाएं

UPSSSC calendar 2019: 28 जुलाई से शुरू होंगी यूपीएसएसएससी की भर्ती परीक्षाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 01:54 pm IST

UPSSSC calendar 2019: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवाओं को राजकीय सेवा में अवसर देने के लिए दिसंबर तक दस भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी की है।

upsssc calendar 2019- India TV Hindi
upsssc calendar 2019

UPSSSC calendar 2019: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवाओं को राजकीय सेवा में अवसर देने के लिए दिसंबर तक दस भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी की है। आयोग ने कल अद्र्धवार्षिक कैलेंडर के साथ इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।10 विभागों के 5709 पदों पर भर्ती परीक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें जून माह में निकाले गए 21 विभागों के कनिष्ठ सहायक के 1186 पदों पर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। कुल 5709 पदों के लिए होने वाली 10 परीक्षाओं में 17,30,866 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जुलाई व अगस्त को छोड़कर हर महीने में दो-दो परीक्षाएं कराई जाएंगी। आयोग ने विभागीय वेबसाइट UPSSSC.GOV.IN पर भी यह परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में इन तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।

क्रम संख्या- परीक्षा- तारीख

  •  सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016 (द्वितीय)- 28 जुुलाई।
  • गन्ना पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016 (द्वितीय)- 31 अगस्त।
  • सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा। (प्रारंभिक), 2019- 14 व 15 सितंबर।
  • होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (भेषजिक) (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2019- 25 सितंबर।
  •  सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016- 6 अक्टूबर।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016- 12 अक्टूबर।
  •  कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2019- 3 नवंबर।
  •  सम्मिलित अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016 (द्वितीय)- 24 नवंबर।
  •  सम्मिलित अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2018- 8 दिसंबर।
  • राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा, 2018- 24 दिसंबर

भर्ती के लिए पारदर्शी व्यवस्था

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करते हुए सभी परीक्षाओं की स्थिति साफ की है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कौन-कौन भर्तियों की जांच प्रक्रिया चल रही है और उसकी वस्तु स्थिति क्या है। आयोग का मानना है कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने अनिवार्य है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन