1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPTET 2019 admit card 2019: 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के यूपीटीईटी एडमिट कार्ड हुए जारी, इस तरह से करें डाउनलोड

UPTET 2019 admit card 2019: 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के यूपीटीईटी एडमिट कार्ड हुए जारी, इस तरह से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 02:28 pm IST

उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल यूपीटीईटी 2019 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

UPTET 2019 admit card 2019 released- India TV Hindi
UPTET 2019 admit card 2019 released

UPTET 2019 Admit Card: उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल यूपीटीईटी 2019 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.updeled.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं । उम्मीदवारों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र तथा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाणपत्र या किसी भी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (UPTET 2019) एग्जाम 22 दिसंबर को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस बार प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1076336 जबकि उच्च प्राथमिक के लिए 569174 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है । आपको बता दें कि इस बार टीईटी की परीक्षा 1 महीने 15 दिन देर से आयोजित की जा रही है। आंसर की  16 जनवरी को दोबारा वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। नतीजे 21 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

ऐसे करें डाउनलोड यूपीटीईटी एडमिट कार्ड

  1. उम्मीदवार सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
  2. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  4. यूपीटीईटी एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  5. भविष्य के लिए यूपीटीईटी एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन