1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPTET 2019: यूपी टीईटी 2019 के लिए आवेदन शुरू, इन डॉक्यूमेंट्स की पढ़ेगी जरूरत

UPTET 2019: यूपी टीईटी 2019 के लिए आवेदन शुरू, इन डॉक्यूमेंट्स की पढ़ेगी जरूरत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2019 11:57 am IST,  Updated : Nov 15, 2019 11:57 am IST

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019 exam) 2019 एग्जाम के लियेऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर से भरे जा रहे हैं। अब तक लगभग 7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं।

UPTET 2019 Document Requirements- India TV Hindi
UPTET 2019 Document Requirements

UPTET 2019 Document Requirements: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019 exam) 2019 एग्जाम के लिये ऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर से भरे जा रहे हैं। अब तक लगभग 7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। यूपी टीईटी 2019 एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन नहीं किया है उनको सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले अप्लाई करें। क्योंकि आखिरी दिन वेबसाइट पर सर्च ज्यादा होने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है।

यूपी टीईटी 2019 आवेदन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत : UPTET 2019 Documents Needed

  1. हाई स्कूल सर्टिफिकेट
  2. इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट
  3. ग्रेजुएशन मार्क्सशीट
  4. बीएड फाइनल ईयर मार्क्सशीट/ बीटीसी मार्क्सशीट 
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. फोटो
  8. सिग्नेचर
  9. आधार कार्ड/पैन कार्ड/ निर्वाचन आईडी में से कोई एक

टीईटी 2019 एग्जाम हिंदी, उर्दू, संस्कृत और इंग्लिश में आयोजित की जाएगी। यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी शॉर्ट नोटिस की मानें तो टीईटी 2019 आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। यूपी टीईटी 2019 आवेदन के लिए ओबीसी और जनरल अभ्यर्थियों को 600 रुपये, जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों को 400 रुपये देना पड़ेगा।

यूपी टीईटी 2019 एग्जाम पिछले 3 वर्ष से सिंतबर में आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इस वर्ष यानी कि 2019 एग्जाम में देरी हो गई है। यूपी टीईटी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों राज्य सरकार में शिक्षक पदों पर आवेदन के लिए अर्ह होते हैं। यूपी टीईटी के लिए सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो बीएड या बीटीसी की परीक्षा पास कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन