1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. आने वाले समय की डिमांड है ये कोर्स, आप भी पा सकते हैं लाखों की सैलरी

आने वाले समय की डिमांड है ये कोर्स, आप भी पा सकते हैं लाखों की सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 04:48 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 04:49 pm IST

आज कई चीजों का डिजिटाइजेशन हो चुका है और कई क्षेत्रों में डिजिटलीकरण लगातार बढ़ रहा है।

 digital marketing course- India TV Hindi
 digital marketing course

आज कई चीजों का डिजिटाइजेशन हो चुका है और कई क्षेत्रों में डिजिटलीकरण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इस डिजिटल युग में आप भी अपना करियर बना सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग आज एक ऐसा क्षेत्र बन गया है। जहां आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। अगर आप इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं इस फील्ड से जुड़ी सारी जानकारी...

जानें क्या है डिजिटल मार्केटिंग?

डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये की जाने वाली मार्केटिंग है। इसे ऑनलाइन मार्केटिंग भी कह सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग में सोशल मीडिया, मोबाइल, ईमेल, सर्च इंजिन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) आदि को टूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

वर्क प्रोफाइल

आज बड़ी से बड़ी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट की बड़ी अहमियत होती है। ये डिजिटल मार्केटिंग टीम के अहम सदस्य होते हैं। डिजिटल मार्केटिंग मटेरियल को तैयार करने और उसे मेंटेन रखने की जिम्मेदारी इन्हीं पर होती है। ये कंपनी के लिए वेब बैनर ऐड, ईमेल्स और वेबसाइट्स बनाकर उनकी ब्रांडिंग करते हैं। इंटरनेट और डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए मार्केटिंग कैंपेन तैयार करते हैं, जिसे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाया जाता है।

डिजिटल मार्केटिंग में जॉब प्रोफाइल्स

डिजिटल मार्केटिंग का दायरा बहुत बड़ा है। यहां आप इन पदों पर नौकरी पा सकते हैं: डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग स्पेशलिस्ट, वेब डिजाइनर, ऐप डेवलपर, कंटेट राइटर, सर्च इंजिन मार्केटर, इनबाउंड मार्केटिंग मैनेजर, एसईओ एग्जीक्यूटिव, कनवर्जन रेट ऑप्टिमाइजर आदि।

योग्यता

इस फील्ड में काम करने के लिए ग्रेजुएट होना आवश्यक है। जो छात्र मार्केटिंग, कम्युनिकेशन या फिर ग्राफिक डिजाइन में ग्रेजुएट हैं, वे डिजिटल मार्केटिंग में करियर बना सकते हैं।

जॉब

यहां वेब डिजाइनर, ऐप डिजाइनर और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के जानकारों के लिए काफी अवसर हैं. इसके अलावा, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी और ई-कॉमर्स कंपनियों में भी ढेर सारे अवसर हैं. वहीं देशी-विदेशी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स, सर्विस प्रोवाइडिंग कंपनीज, रिटेल कंपनीज आदि भी अनेक अवसर उपलब्‍ध करा रही हैं.

काम की बात

डिजिटल मार्केटिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि यह अभी उभरता हुआ कारोबार है. इसमें ऐसा दावा कोई नहीं कर सकता कि उसे सबकुछ मालूम है. आप अपने इंटरेस्ट को देखते हुए आगे बढ़ सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं. इसमें खुद को हमेशा ही अपडेट करते रहना पड़ता है.

समय के साथ ही प्रोफेशनल और एक्सपर्ट लोगों की मांग बढ़ने वाली है। आप अपने पसंद और नापसंद को देखते हुए डिजिटल की किसी भी फील्ड को चुनकर आप मजबूत करियर पाने के साथ-साथ अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन