1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Bank Jobs 2019: इस बैंक में निकली नौकरियां, ग्रेजुएट भी पा सकते हैं 30,000 से ज्यादा सैलरी

Bank Jobs 2019: इस बैंक में निकली नौकरियां, ग्रेजुएट भी पा सकते हैं 30,000 से ज्यादा सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2019 01:55 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 01:55 pm IST

बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो नैनीताल बैंक आपको शानदार मौका दे रहा है।

NAINITAL BANK JOBS 2019- India TV Hindi
NAINITAL BANK JOBS 2019

Bank Jobs 2019: बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो नैनीताल बैंक आपको शानदार मौका दे रहा है। उत्तराखंड स्थित नैनीताल बैंक में क्लर्क पदों पर वैकेंसी निकली थी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें कि क्लर्क पद पर ऑनलाइन आवेदन में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। नैनीताल बैंक में क्लर्क पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट www.nainitalbank.co.in पर जाना होगा। उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए 31 जुलाई 2019 तक ही आवेदन कर सकते हैं। क्लर्क भर्ती के लिए यह परीक्षा 25 अगस्त 2019 को आयोजित की जाएगी।

योग्यता

क्लर्क के पदों पर केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से  45% अंकों के साथ ग्रेजुएटशन और पोस्टग्रेजुएशन की हो। इसी के साथ कंप्यूटर की जानकारी भी हो।

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए। 

क्या होगी आवेदन फीस

हर कैटेगरी के उम्मीदवारों को क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए 1000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगताना ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

क्या है जरूरी तारीखें

  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 31 जुलाई 2019
  • फीस के भुगतान करने की आखिरी तारीख- 31 जुलाई 2019
  • ऑनलाइन टेस्ट की संभावित तारीख- जुलाई महीने के आखिरी महीन में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, संभावित तारीख 27, 28 जुलाई बताई जा रही है।

कैसे करें आवेदन

नैनीताल बैंक में क्लर्क पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.nainitalbank.co.in पर जाना होगा. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया में उम्मदीवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद फीस भुगतान करना होगा। इस दौरान उम्मीदवार अपने डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर के तैयार रखें क्योंकि आवेदन के समय डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने की जरूरत पड़ेंगी। क्लर्क पद पर चयनित उम्मीदवारों का पे स्केल 11765 रुपये से लेकर 31540 रुपये के बीच होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन