Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NIT Raipur Recruitment 2019: एनआईटी रायपुर में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

NIT Raipur Recruitment 2019: एनआईटी रायपुर में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

NIT Raipur Recruitment 2019: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनआईटी रायपुर ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट और ऑफिस अटेंडेंट सहित 77 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 17, 2019 06:25 pm IST, Updated : Jul 17, 2019 06:31 pm IST
nit raipur recruitment 2019- India TV Hindi
nit raipur recruitment 2019

NIT Raipur Recruitment 2019: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनआईटी रायपुर ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट और ऑफिस अटेंडेंट सहित 77 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों इन पदों पर डाक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। एनआईटी रायपुर में आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2019 से शुरु हो जाएगी और 28 अगस्त 2019 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. भर्ती के संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईटी की आधिकारिक वेबसाइट www.nitrr.ac.in पर जाकर ले सकते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में वैकेंसी विवरण: Vacancy Details: टेक्निकल असिस्टेंट के 08, जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल)- 02, फार्मिस्ट-01, सीनियर टेक्नीशियन-12, स्टेनोग्राफर- 05, सीनियर असिस्टेंट- 06 , जूनियर असिस्टेंट- 10, टेक्नीशियन- 04, ऑफिस अटेंडेंट- 12, टेक्निकल असिस्टेंट (कॉन्ट्रैक्ट पर)- 06, जूनियर असिस्टेंट (कॉन्ट्रैक्ट पर)- 03, टेक्नीशियन (कॉन्ट्रैक्ट पर)- 08

एनआईटी रायपुर में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां: Important Dates

  1. एनआईटी रायपुर में आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2019 से शुरु हो जाएगी।
  2. एनआईटी में आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2019 है।

एनआईटी रायपुर में आवेदन करने के लिए योग्यता

  1. टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को प्रथम श्रेणी या समकक्ष ग्रेड के साथ संबंधित विषय में बीई/बीटेक/एमएससी डिग्री होना आवश्यक है।
  2. जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को प्रथम श्रेणी में सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होना जरूरी है।
  3. फार्मासिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषयों में बारहवीं पास होना चाहिए।
  4. सीनियर टेक्नीशियन के पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 60% अंको के साथ विज्ञान विषयों में बारहवीं पास होना जरूरी है।
  5. स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट गति होना आवश्यक है।
  6. सीनियर असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास हो। इसके साथ ही न्यूनतम टाइपिंग गति 35 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है।

एनआईटी रायपुर में कैसे करें आवेदन: How To Apply In NIT Raipur

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.nitrr.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  3. आवेदन पत्र का ए4 साइज पेपर पर प्रिंट निकाल लें और फॉर्म को पूरा भरें।
  4. इसके साथ सभी दस्तावेज, प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लगाएं और डिमांड ड्राफ्ट लगाएं।
  5. आवेदन पत्र को लिफाफे में डालकर ‘द रजिस्ट्रार (आई/सी), एनआईटी रायपुर, जीई रोड, रायपुर- 492010 (छत्तीसगढ़)’ पते पर भेज दें।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement