1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. ONGC ने निकाली 1,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ONGC ने निकाली 1,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2018 02:19 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 04:14 pm IST

ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने एक हजार से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है...

ONGC GATE recruitment 2018 | PTI Representational Image- India TV Hindi
ONGC GATE recruitment 2018 | PTI Representational Image

नई दिल्ली: ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने एक हजार से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इंजिनियरिंग और जियो साइंस डिसिप्लिन में क्लास-I एग्जिक्युटिव्स के पदों पर निकाली गई इस भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। कुल मिलाकर 1,032 पदों पर निकाली कई इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ग्रैजुएट ऐप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजिनियरिंग 2018 (GATE 2018) के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 मई है।

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी पैकेज भी दिया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों का पे स्केल 24,900 रुपये से लेकर 50, 500 रुपये तक होगा। इसके अलावा उन्हें बेसिक पे का 47 प्रतिशत भत्ते के तौर पर दिया जाएगा। यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस काम को 3 मई, 2018 को शाम 5.30 बजे के पहले कर दें। इसके बाद आप आवेदन नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल से शुरू हो गए हैं।

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 मई 2018 से लेकर 22 मई 2018 तक के बीच आप सर्टिफिकेट्स की स्कैन्ड कॉपी अपलोड कर सकते हैं और इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह संभावित तारीखे हैं और इनमें परिवर्तन हो सकता है। इंटर्व्यू शुरू होने की संभावित तारीख 28 मई 2018 है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं या फिर https://eapplynew.com/ONGCGT2018/RECPAGES/index.aspx लिंक को कॉपी कर ब्राउजर में पेस्ट कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन