1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. राजस्थान पुलिस भर्ती 2018: कुल 13,142 पदों के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान पुलिस भर्ती 2018: कुल 13,142 पदों के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2018 02:53 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 02:53 pm IST

Rajasthan Police Recruitment 2018 राजस्थान पुलिस में नौकरी के अवसर का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल पद के लिए 13,142 पदों पर भर्ती के विए विज्ञापन जारी किया है।

Rajasthan Police Recruitment 2018 - India TV Hindi
Rajasthan Police Recruitment 2018 

Rajasthan Police Recruitment 2018 राजस्थान पुलिस में नौकरी के अवसर का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल पद के लिए 13,142 पदों पर भर्ती के विए विज्ञापन जारी किया है। 4 जून को जारी अधिसूचना में राजस्थान पुलिस ने NTSP, TSP और स्पोर्ट्स समेत विभिन्न कैटेगरी में आवेदन आमंत्रित किया है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2017 में ऑनलाइन आवेदन किया था वे भी अपनी पुरानी आईडी से इस साल आवेदन कर सकते हैं।

अगर पुरानी आईडी भूल गए हों या कहीं खो गई हो तो फिर उन्हें नए सिरे से राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल बहाली 2018 के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 14 जून है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन