1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. Covid-19: कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को यहां मिलेगा निशुल्क ऑनलाइन स्टडी मटेरियल

Covid-19: कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को यहां मिलेगा निशुल्क ऑनलाइन स्टडी मटेरियल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 07:46 pm IST

कॉलिन्स लर्निंग ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की आनलाइन निशुल्क पहुंच उपलब्ध करायी है।

collins learning free online text book for children from...- India TV Hindi
collins learning free online text book for children from classes 1st to 8th

नई दिल्ली। कॉलिन्स लर्निंग ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की आनलाइन निशुल्क पहुंच उपलब्ध करायी है। कॉलिन्स लर्निंग ने एक बयान में कहा कि देशभर में अभिभावक इस बात को समझ रहे हैं कि मौजूदा कोरोना वायरस महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी कई लोगों को उठानी पड़ेगी। ‘कॉलिन्स डिजिटल होम लर्निंग’ अध्ययन करने के एक आसान डिजिटल समाधान को प्रदर्शित करता है। अभिभावक अब इस मंच पर निशुल्क सामग्री प्राप्त कर सकते हैं जिसमें सीखने की कई गतिविधियां और उपकरण शामिल हैं।

इस पहल के बारे में बात करते हुए हार्पर कॉलिंस इंडिया के सीईओ अनंत पद्मनाभन ने कहा, ‘‘मुख्य विषयों अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के लिए इन नई डिजिटल पाठ्यपुस्तकों से घंटों तक पढ़ाई की सकती है और एनिमेशन, वीडियो, वर्कशीट और अभ्यास सामग्री के साथ ही एक निशुल्क शब्दकोष है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन