1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. Delhi University Admission 2020 Date: डीयू में इस डेट से शुरू हो सकती है एडमिशन प्रक्रिया, पढ़ें डिटेल्स

Delhi University Admission 2020 Date: डीयू में इस डेट से शुरू हो सकती है एडमिशन प्रक्रिया, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 11:59 am IST,  Updated : May 29, 2020 11:59 am IST

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई तारीखों को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की उच्च संख्या को देखते हुए अस्थायी रूप से बनाया गया है।

Delhi University Admission 2020 Date- India TV Hindi
Delhi University Admission 2020 Date Image Source : FILE

Delhi University Admission 2020 Date: DU में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है डीयू ने 8 जून से 30 जून तक यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी में प्रवेश के लिए संभावित रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए संभावित तिथियां 27 जुलाई से 10 अगस्त तक तय की गई हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी के द्वारा कराया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई तारीखों को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की उच्च संख्या को देखते हुए अस्थायी रूप से बनाया गया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार 30 जून को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. विभिन्न यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून है. किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं. 

बता दें कि ये पोर्टल 31 जुलाई से 9 अगस्त तक परीक्षा परिणामों के बाद 12 वीं के लिए मार्क्स को फिर से अपडेट करेगा। इसके बाद नये शेड्यूल के अनुसार डीयू पहली कट ऑफ 11 अगस्त को जारी कर सकता है.बता दें कि डीयू में यूजी दाख‍िले मेरिट के आधार पर होते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र अपने सभी एकेडमिक डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

DU