1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. लॉकडाउन के चलते अब मोबाइल में शुरू होगी 'ऑनलाइन पढ़ाई'

लॉकडाउन के चलते अब मोबाइल में शुरू होगी 'ऑनलाइन पढ़ाई'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 02:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लॉकडाउन की वजह से बंद सरकारी स्कूलों में बच्चों के पिछड़ते पाठ्यक्रम को पूरा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने 'मोबाइल कक्षाएं' संचालित करने का निर्णय लिया है।

UP lockdown latest update in hindi- India TV Hindi
due to lockdown, 'online education' will start in mobile Image Source :

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लॉकडाउन की वजह से बंद सरकारी स्कूलों में बच्चों के पिछड़ते पाठ्यक्रम को पूरा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने 'मोबाइल कक्षाएं' संचालित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी डीआईओएस ने सोमवार को दी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विनोद सिंह ने बताया कि कोविड-19 को परास्त करने के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की संभावना है, इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा के कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में जिले स्तर पर मोबाइल फोन से ऑनलाइन पढ़ाई कराने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो और उनका पाठ्यक्रम समय से पूरा हो सके, इसके लिए घर से ही बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे।

उन्होंने बताया, "हमने जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों से विषयवार शिक्षकों की जानकारी मांगी है, जिसके बाद एक टीम बनाकर व्हाट्सएप्प, यूट्यूब व अन्य माध्यमों से तैयारी करवाकर इसे लागू करवाया जाएगा।"सभी बच्चों के पास एंड्रॉयड फोन न होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "गरीब तबके के बच्चों को कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन हम यह मानकर चल रहे हैं कि हर परिवार में एक-दो फोन होते हैं, हम एक व्हाट्सएप ग्रुप बनवाकर भी इसे पूरा करवाएंगे, हमें लगता है कि यह प्रयोग सफल हो जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन