1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कोरोनावायरस से प्रभावित गरीब छात्रों को आर्थिक मदद की पेशकश

कोरोनावायरस से प्रभावित गरीब छात्रों को आर्थिक मदद की पेशकश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 01:03 pm IST

चीन के शिक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन और स्कूलों को कोरोनावायरस से प्रभावित गरीब परिवारों के छात्रों की आर्थिक मदद करने के लिए कहा है।

Financial aid offered to poor students affected by...- India TV Hindi
Financial aid offered to poor students affected by coronavirus

बीजिंग। चीन के शिक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन और स्कूलों को कोरोनावायरस से प्रभावित गरीब परिवारों के छात्रों की आर्थिक मदद करने के लिए कहा है। मंत्रालयों द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुसार, संबद्ध कार्यालयों को गरीब छात्रों के रहने की स्थिति और स्वास्थ्य की जानकारी होनी चाहिए और उन्हें बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों, गरीबी वाले क्षेत्रों, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

बयान के अनुसार, वायरस से संक्रमित परिवार के गरीब छात्रों के लिए अस्थाई सब्सिडी, ट्यूशन फीस में छूट या माफी होनी चाहिए जिससे स्कूल में उनकी पढ़ाई या जीवन प्रभावित ना हो। मंत्रालयों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल में रुके गरीब परिवारों के बच्चों की देखभाल के लिए भी देशभर के स्कूलों से कहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन