1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, 26 जुलाई को खत्म होंगी गर्मी की छुट्टियां

हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, 26 जुलाई को खत्म होंगी गर्मी की छुट्टियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 06:10 pm IST

हरियाणा सरकार ने स्कूलों के खोलने की तारीख का ऐलान कर दिया है राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 27 जुलाई से राज्य में स्कूल खोल दिए जाएंगे और 26 जून को गर्मी की छुट्टियां खत्म होंगी।

Haryana school opening date announced Breaking News:हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, 26 जुलाई - India TV Hindi
Haryana school opening date announced Breaking News:हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, 26 जुलाई को खत्म होंगी गर्मी की छुट्टियां Image Source : GOOGLE

हरियाणा सरकार ने स्कूलों के खोलने की तारीख का ऐलान कर दिया है राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 27 जुलाई से राज्य में स्कूल खोल दिए जाएंगे और 26 जुलाई को गर्मी की छुट्टियां खत्म होंगी। सरकार 27 जुलाई से स्कूल खोलने की योजना बना रही है। कोरानावायरस के कारण अभी स्कूल पूरी तरह से बंद है। शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने सोशल मीडिया पर कहा, "राज्य के स्कूलों में 1 जुलाई से 26 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। 27 जुलाई को स्कूल फिर से खोले जाएंगे। यह शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा.”

बता दें कि कोरोना की वजह से केंद्र सरकार के आदेश के बाद सभी स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी को बंद रखा गया है। प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। हरियाणा सरकार ने एजुकेशन चैनल पर भी स्कूलों से जुड़े पाठ्यक्रम का प्रसारण किया है। इसके साथ-साथ एजुकेशन एप्लीकेशन भी बनाया गया है, जिसमें छात्रों के सिलेबस से जुड़ा कंटेंट डाला गया है।

सरकार ने  'अनलॉक-1' के बाद सोमवार रात को 'अनलॉक-2' के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। हालांकि, हरियाणा की सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 27 जुलाई से खोलने का फैसला किया है, लेकिन राज्य के कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन