1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 31 मई तक छुट्टियां, आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 31 मई तक छुट्टियां, आदेश जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2020 05:15 pm IST,  Updated : May 16, 2020 05:15 pm IST

कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी सरकार स्कूलों में दो हफ्ते के लिए छुट्टियां बढ़ाई हैं। सरकार ने 31 मई तक सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

School Children- India TV Hindi
School Children Image Source : SOCIAL MEDIA

शिमला: कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी सरकार स्कूलों में दो हफ्ते के लिए छुट्टियां बढ़ाई हैं। सरकार ने 31 मई तक सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। बता दें कि पहले कोरोना लॉकडाउन के चलते 18 मई तक छुट्टियां की गई थी अब इन्हें बढ़ा दिया गया है। निदेशक हायर एजुकेशन डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में स्कूल कब खुलेंगे, फिलहाल इसको लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में देश और प्रदेश में कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए इस पर फैसला लिया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन