नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने आईआईटी में एमटेक पाठ्यक्रम का शुल्क बढ़ाने का निर्णय फिलहाल टाल दिया है। मंत्रालय ने सितंबर में आईआईटी परिषद के शुल्क वृद्धि के फैसले को लागू करने की घोषणा की थी। इस मुद्दे पर अगली बैठक में फिर से चर्चा की जाएगी। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब हाल ही में जेएनयू के छात्रों ने शुल्क वृद्धि के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया। हालांकि, एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की कि इसे क्यों टाला गया। परिषद की अगली बैठक की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
- Hindi News
- एजुकेशन
- न्यूज
- एचआरडी मंत्रालय ने आईआईटी में एमटेक पाठ्यक्रम की शुल्क वृद्धि का निर्णय फिलहाल टाला
एचआरडी मंत्रालय ने आईआईटी में एमटेक पाठ्यक्रम की शुल्क वृद्धि का निर्णय फिलहाल टाला
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने आईआईटी में एमटेक पाठ्यक्रम का शुल्क बढ़ाने का निर्णय फिलहाल टाल दिया है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement