1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. MHRD मंत्री पहुंचे दफ्तर, ऑनलाइन शिक्षा पर रहेगा जोर

MHRD मंत्री पहुंचे दफ्तर, ऑनलाइन शिक्षा पर रहेगा जोर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 03:56 pm IST

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी के बीच सोमवार को मोदी सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी अन्य मंत्रियों की तरह अपने कार्यालय पहुंचे और यहां से अपना काम शुरू किया।

mhrd minister reaches office, emphasis will be on online...- India TV Hindi
mhrd minister reaches office, emphasis will be on online education

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी के बीच सोमवार को मोदी सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी अन्य मंत्रियों की तरह अपने कार्यालय पहुंचे और यहां से अपना काम शुरू किया। केंद्रीय मंत्री निशंक ने इस दौरान तय दिशा निर्देर्शें का पालन करते हुए अपने चेहरे को मास्क से ढंके रखा।मोदी सरकार ने फैसला किया था कि सोमवार से सभी मंत्रालय खोले जाएंगे। कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, सभी विभागों के सचिव और संयुक्त सचिव एवं उसके ऊपर के स्तर के सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठने लगे हैं।

इसी क्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सोमवार को यहां सामान्य दिनों की तरह मंत्रालय का कामकाज किया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "लॉक डाउन के बावजूद मानव संसाधन विकास मंत्रालय में कामकाज जारी था। वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा स्वयं केंद्रीय मंत्री निशंक भी इस दौरान कई मर्तबा मंत्रालय में आए और देशभर में चलाई जा रही ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।"

गौरतलब है कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से सभी केंद्रीय मंत्री और अधिकारी अपने घरों से ही काम कर रहे थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को सोमवार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंत्रालयों में बैठकर काम करने के लिए कहा है। शुरुआत में संयुक्त सचिव स्तर और इससे ऊपर के अधिकारियों को ही मंत्रालयों में काम करने के लिए बुलाया गया है। इससे नीचे स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार ही बुलाया जाएगा।

विभिन्न मंत्रालयों में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को रोटेशन के अनुसार कार्यालयों में बुलाया जा सकता है। राज्य सरकारों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं कि फसल के सीजन को देखते हुए कृषि कार्यो में जरूरत के अनुसार लॉक डाउन से छूट प्रदान की जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन