1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. लॉकडाउन के चलते NCERT ने शुरू किया टीवी पर विशेषज्ञों के साथ लाइव बातचीत के लिए एक नया कार्यक्रम

लॉकडाउन के चलते NCERT ने शुरू किया टीवी पर विशेषज्ञों के साथ लाइव बातचीत के लिए एक नया कार्यक्रम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 03:27 pm IST

ncert launches a new program for live interaction with experts on tv due to lockdown। लॉकडाउन के चलते NCERT ने शुरू किया टीवी पर विशेषज्ञों के साथ लाइव बातचीत के लिए एक नया कार्यक्रम

ncert launches a new program for live interaction with...- India TV Hindi
ncert launches a new program for live interaction with experts on tv

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। सभी शैक्षिक संस्थान बंद हैं, ऐसे में एनसीईआरटी( NCERT) ने लोगों के लिए विशेषज्ञों के साथ लाइव बातचीत करने के लिए टीवी सेट का उपयोग करने के लिए कहा है। NCERT के ट्विटर हैंडल द्वारा ट्वीट करते हुए कहा गया है कि ''घर पर सुरक्षित रहें, विशेषज्ञों के साथ लाइव बातचीत के लिए टीवी सेट का उपयोग करें और #SWAYAMPrabha डीटीएच टीवी चैनल #31 "किशोर मंच" और "NCERT OFFICIAL" यूट्यूब चैनल द्वारा अपने ज्ञान को बढ़ाएं। सोमवार से शुक्रवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक। टोल फ्री पर विशेषज्ञों से बातचीत करें - 1800112199, 1800111265 ciet.kishoremanch@gmail.com। दर्शक अपनी सेल्फी/वीडियो सेल्फी के साथ अपने सवालों को हम तक भेज सकते हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन