1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. रियलिटी चेक: क्या योगी सरकार ने यूपी के विश्व विद्यालयों और कॉलेजों में फोन पर पाबंदी लगाई?

रियलिटी चेक: क्या योगी सरकार ने यूपी के विश्व विद्यालयों और कॉलेजों में फोन पर पाबंदी लगाई?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 09:11 pm IST

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्मार्टफोन, मोबाइल पर बैन लगा दिया है। इंडिया टीवी ने किया इस खबर का रियलिटी चेक।

UP CM Yogi bans mobile phone in all colleges,...- India TV Hindi
UP CM Yogi bans mobile phone in all colleges, universities in state

लखनऊ: पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर ये खबर जमकर वायरल हो रही है कि यूपी को योगी सरकार ने प्रदेश के विश्वविद्यालों और कॉलेजों में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर यूजर्स द्वारा सकारात्मक और नाकारात्मक दोनों ही तरह का रिएक्शन भी दिया जा रहा है। इस खबर को यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पूरी तरह नाकार दिया है।

उन्होंने कहा कि छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वो अपने मोबाइल फोन को क्लास के दौरान साइलेंट या स्विच ऑफ मो पर रखें, ताकि पढ़ाते समय कोई भी व्यवधान न हो। इस तरह का आदेश पहले से ही मौजूद है। इस खबर को लेकर यूपी के उच्च शिक्षा की निदेशक डॉ वंदना शर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह से असत्य है। विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सेलफोन पर प्रतिबंध लगाने के लिए मेरे कार्यालय द्वारा आज तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

न्यज एजेंसी की तरफ से आई थी ये खबर

एक न्यूज एजेंसी की खबर में भी ये दावा किया गया कि  उत्तर प्रदेश सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्मार्टफोन, मोबाइल पर बैन लगा दिया है। अब यूनिवर्सिटी या कॉलेज में कोई स्टूडेंट मोबाइल और मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। डॉयरेक्टोरेट ऑफ हायर एजुकेशन इन उत्तर प्रदेशन (Directorate of Higher Education in Uttar Pradesh) ने स्मार्टफोन बैन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस की मानें तो राज्य के किसी भी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन लेकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि यूपी सरकार और प्रशासन ने इस खबर को पूरी तरह से नाकार दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन