1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SEBA Assam Board 10th Result 2020: असम बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट हुए जारी, ऐसे करें चेक

SEBA Assam Board 10th Result 2020: असम बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट हुए जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 09:00 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 09:00 am IST

असम बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है दरअसल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) आज यानी 6 जून को HSLC परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है।

assam 10th result 2020- India TV Hindi
assam 10th result 2020 Image Source : PTI

Assam HSLC 10th Result:  असम बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है दरअसल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA)  आज यानी 6 जून को HSLC परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है।  रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने परिणाम घोषणा की तारीखों के बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि इस साल असम में 3 लाख से अधिक छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे. HSLC और AHM के लिए रिजल्ट अलग से जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

इस साल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से परीक्षा के परिणामों की घोषणा में देरी हुई है। वहीं अगर साल 2019 की बात करें तो असम में 10वीं के परिणाम 15 मई 2020 को घोषित किए गए थे। वहीं पिछले साल एचएसएलसी परीक्षा में 47.94 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं मेघश्री बोरा ने पिछले साल टॉप किया था। उन्होंने कुल 594 अंक हासिल किए

ऐसे करें SEBA Assam Board HSLC 10th Result 2020 चेक
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. असम कक्षा 10 वीं / HSLC रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. आपका असम कक्षा 10 वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले ले।

Assam SEBA HSLC result 2020: इन वेबसाइट्स पर चेक करें

  • results.sebaonline.org
  • resultsassam.nic.in
  • examresults.net
  • examresults.net/assam/
  • indiaresults.com
  • exametc.com
  • iresults.net
  • yesresult.com
  • result.shiksha
  • assam.shiksha
  • assamonline.in
  • assamjobalerts.com
  • assamresult.in

     

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन