1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CGBSE 10th 12th results 2020: बिना इंटरनेट के SMS से यूं चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

CGBSE 10th 12th results 2020: बिना इंटरनेट के SMS से यूं चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2020 11:23 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 11:23 am IST

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2020 के नतीजे cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी हो गए हैं।

cgbse 10th 12th result 2020 how to check via sms- India TV Hindi
cgbse 10th 12th result 2020 how to check via sms Image Source : GOOGLE

CGBSE 10th 12th results 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2020 के नतीजे cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी हो गए हैं। नतीजे की घोषणा होने पर साढ़े छह लाख से ज्यादा परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सर्च कर रहे होंगे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के वास्ते परीक्षार्थियों की अधिक संख्या आ जाने से साईट क्रैश हो सकती है या फिर कोई तकनीकी दिक्कत आ सकती है या अधिक ट्रैफिक होने की वजह से वेबसाइट कुछ पल के लिए बंद हो सकती है या स्लो हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास तत्काल रिजल्ट देखने के लिए और भी विकल्प मौजूद होने चाहिए।

SMS पर पायें रिजल्ट

इसके 10वीं और 12वीं के छात्र SMS द्वारा भी अपना रिजल्ट पा सकता हैं। इसके लिए 10वीं के छात्र: CG10 अपना रोल नं दर्ज करके इसे 56263 पर भेज दें। वहीं, 12वीं के छात्र: CG12 अपना रोल नं लिखकर इसे 56263 पर भेज दें।

7 लाख छात्रो ने दी बोर्ड की परीक्षा

गौर हो कि 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट indiaresults.com, schools9.com, examresults.com जैसी थर्ड पार्टी वेबसाईट पर भी देख सकते हैं। इस साल यानी करीब 7 लाख स्टूडेंट्स  ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में बच्चे वोकेशनल कोर्स के लिए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे, वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सिर्फ भूगोल विषय के लिए आंतरिक मूल्यांकन ( internal assessments) के आधार पर अंक दिए जाएंगे। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच (revaluation) और रि-काउंटिंग के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन